कौन हैं डॉ. निशा वर्मा कौन हैं, जिनसे अमेरिकी सीनेटर ने 5 मिनट में 11 बार पूछा: “क्या पुरुष प्रेग्नेंट हो सकते हैं?”

भारतीय मूल की डॉक्टर निशा वर्मा अमेरिकी सीनेट की सुनवाई के दौरान पुरुष प्रेग्नेंसी के बारे में सवाल पूछे जाने के बाद सुर्खियों में आईं। रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉले ने डॉ. निशा वर्मा से बार-बार पूछा कि क्या पुरुष प्रेग्नेंट हो सकते हैं। डॉ. वर्मा ने सीधा हां या ना में जवाब देने से इनकार कर दिया।