एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने दो सिल्वर मेडल जीते। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सोनम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदर्शा विनोद की तिकड़ी ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद, इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में भी सिल्वर मेडल हासिल किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब भारत का सामना 22 सितंबर को महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका से होगा। हॉकी और टेबल टेनिस में भी भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तरियाल ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, स्विमिंग, वुशु और टेकबॉल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
कबड्डी में भारत ने जापान को हराया
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। अपने शुरुआती ग्रुप मैच में, भारत ने मेजबान जापान पर 49-24 से बड़ी जीत हासिल की। अब भारतीय टीम का सामना कल सुबह 7:15 बजे दक्षिण कोरिया से होगा।
सॉफ्ट टेनिस में निराशाजनक प्रदर्शन
सॉफ्ट टेनिस मिक्स्ड डबल्स इवेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। आध्या तिवारी और जय मीणा की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस की जोड़ी से 2-5 से हार गई। भारत ने चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज़ मेडल जीते
एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद – महिलाओं का 10m एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग): सिल्वर
इलावेनिल वलारिवन – महिलाओं का 10m एयर राइफल (शूटिंग): सिल्वर
रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने – पुरुषों का 10m एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग): सिल्वर
सुचिका तरियाल – महिलाओं का ट्रेडिशनल 60kg (MMA): ब्रॉन्ज़
रुद्राक्ष पाटिल – पुरुषों का 10m एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज़
हिमांशु ढिल्लों – पुरुषों का 10m एयर राइफल (शूटिंग): सिल्वर





