महुआ मोइत्रा ने बताया कि उन्होंने सीमा खन्ना के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने सीमा खन्ना के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, “आज पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में सीमा खन्ना के खिलाफ FIR के लिए शिकायत दर्ज कराई। SHO ने यह तय करने के लिए 5 तारीख तक का समय मांगा कि FIR का मामला बनता है या नहीं। मैंने उनसे कहा कि मैं फॉलो-अप के लिए 6 तारीख को वापस आऊंगी।” गौरतलब है कि सीमा खन्ना चुनाव आयोग की डायरेक्टर जनरल (IT) हैं।
Filed a complaint to register FIR against Seema Khanna DG IT @ECISVEEP at Parliament Street PS today. SHO asked for time till 5th to see if case made out for FIR. Told him I will be back on 6th to follow up. @MamataOfficial @RahulGandhi https://t.co/1JsrmvTVKL
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) September 30, 2026
चुनाव आयोग की डायरेक्टर जनरल (IT) डॉ. सीमा खन्ना हाल ही में चर्चा में रही हैं। वह आयोग के पूरे डिजिटल और IT इंफ्रास्ट्रक्चर की देखरेख करती हैं। वह 2025 में नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) से डेप्युटेशन पर चुनाव आयोग में शामिल हुई थीं।
कांग्रेस, TMC और CJP समेत विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार और सीमा खन्ना को निशाने पर लिया है। विपक्ष का आरोप है कि खन्ना ने वोटर लिस्ट में हेरफेर करने के लिए सॉफ्टवेयर के बैक-एंड के साथ छेड़छाड़ की और EROs तथा ब्लॉक-स्तर के अधिकारियों को अंधेरे में रखा।
चुनाव आयोग ने जनवरी में ECINet लॉन्च किया था; यह आयोग के कई ऐप्स और डेटाबेस को एक साथ जोड़ता है। इस सिस्टम को चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया था। विवाद तब शुरू हुआ जब आरोप लगे कि सॉफ्टवेयर ने पूरे डेटाबेस का एक्सेस दिल्ली स्थित IT विभाग के पास सेंट्रलाइज़ कर दिया—एक ऐसा विभाग जिसके प्रमुख सीमा खन्ना हैं।


