इंडिया vs पाकिस्तान लाइव, T20 वर्ल्ड कप 2026, इंडिया को झटका, ईशान किशन आउट, इंडिया vs पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप,

इंडिया vs पाकिस्तान लाइव, T20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया को बड़ा झटका, ईशान किशन आउट

इंडियन टीम ने 11.1 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव अभी क्रीज पर हैं।
इंडिया vs पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप: इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंडियन टीम इस मैच में पहले बैटिंग करेगी।

Also Read: IND vs PAK: इंडिया और पाकिस्तान 15 तारीख को आमने-सामने होंगे, सिर्फ श्रीलंका ही नहीं, यहां भी मुकाबला होगा

13 ओवर पूरे हुए
13 ओवर के बाद इंडियन टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। कैप्टन सूर्य 14 रन और तिलक वर्मा 25 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

इंडिया ने 100 रन पार किए
इंडियन टीम ने 11.1 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव अभी क्रीज पर हैं। टीम को इस जोड़ी से बड़ी पार्टनरशिप की उम्मीद है।

हाथ मिलाने का विवाद जारी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया। भारत ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ तीनों मैचों में भी हाथ मिलाने से परहेज किया था।

लगातार 8वां टॉस हारा
भारतीय टीम ने ICC टूर्नामेंट में लगातार 8वां टॉस गंवाया है। हालांकि, टीम इंडिया ने पिछले सभी सात मैच जीते हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

भारत की Playing 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

आज पहली हार किसे मिलेगी – भारत या पाकिस्तान?
भारत और पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A में हैं। एक-दूसरे का सामना करने से पहले, दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं, जिनमें से दोनों में जीत मिली है। हालांकि, बेहतर रन रेट के आधार पर पॉइंट्स टेबल में भारत का पलड़ा भारी है।

Tripti Panday

तृप्ती पान्डेय बीडीएफ न्यूज में सिनीयर डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। और पिछले 5 साल से पत्रकारिता कर रहीं है, इन्होंने इससे पहले कई न्यूज पेपर जैसे अमर उजाला, दैनिक जागरण,लोकल वोकल, जैसी प्रमुख न्यूज वेबसाइट्स और ऐप्स में काम किया है। राजनीति की खबरों में इनकी खास पकड़ है।

Related Posts

गरुड़ पुराण: क्या मृतक के कपड़े घर में रखना सही है? गरुड़ पुराण का चौंकाने वाला सच

गरुड़ पुराण: मृत्यु जीवन का एक अटल सत्य है। जब कोई अपना इस दुनिया से चला जाता है, तो वह अपने पीछे सिर्फ़ यादें ही नहीं, बल्कि कई सवाल भी…

UK-India FTA: FTA 15 जुलाई से लागू होगा; जानें क्या-क्या सस्ता होगा—व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक

भारत और UK ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (UK-India FTA) को लागू करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह अगले महीने 15 जुलाई से लागू होगा। FTA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *