नोएडा में होली के त्योहार से पहले डीसीपी शक्ती मोहन अवस्थी ने निकाला फ्लैग मार्च,

Noida News: गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आगामी होली पर्व एवं रमजान माह को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी और अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा आर.के. गौतम के नेतृत्व में सेंट्रल नोएडा जोन अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च/फुट मार्च कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में प्रभावी पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ हो।

कई ईलाकों में किया गया पेट्रोलिंग

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त/फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग की जाए, यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखा जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

त्योहारों को आपसी भाईचारे पारस्परिक सम्मान के साथ मनाने की अपील

पुलिस ने फ्लैग मार्च/फुट मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, पारस्परिक सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। आमजन को अफवाहों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा भड़काऊ सामग्री साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़े: Noida News: होली और रमाजान के त्योहार से पहले पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का एक्शन!

साथ ही सभी पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहते हुए क्षेत्र में प्रभावी पुलिस उपस्थिति बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उक्त समस्त कार्यवाहियां आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर संचालित की जा रही हैं, ताकि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित एवं आश्वस्त महसूस कर सके।

  • Gaurav Saksena

    गौरव सक्सेना बीडीएफ न्यूज में सिनीयर डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। और पिछले 10 साल से पत्रकारिता कर रहें है, साल 2016 में इन्होंने हिंदुस्थान समाचार से बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर अपने कैरियर की शुरुवात की और फिर कई न्यूज पेपर में लिखते रहे, नैड्रिक न्यूज में इनकी एक स्टोरी बहुत चर्चा में रही जिसमें रिक्शे पर जिंदगी पर आधारित सोशल खबर लिखी थी, इंटरनेशनल और राजनीति की खबरों में इनकी खास पकड़ है।

    Related Posts

    GBN कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर; नोएडा पुलिस ने 145 वाहन ज़ब्त किए और 36,000 वाहनों पर जुर्माना लगाया

    नोएडा पुलिस ने ज़िले के तीनों ज़ोन में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक ज़ोरदार अभियान शुरू किया। 21 मई से 24 मई तक चले इस विशेष…

    ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस को गोपाल हत्याकांड में बड़ी सफलता; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन हमले की बात नकारा

    ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट: घटना के सात दिन बाद, पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के बनवारी वास गांव के रहने वाले 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *