Noida News: गौतम बुद्ध नगर में आने वाले त्योहार होली और रमजान को देखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने लिए खुद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लियासाथ ही पुलिस बल के साथ सघन फ्लैग मार्च भी आयोजित किया।इस दौरान पुलिस कमिश्नर के साथ अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र और पुलिस उपायुक्त नोएडा साद मियां खान समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी दिखी पुलिस बल द्वारा अनुशासित रूप से फ्लैग मार्च किया गया, जिससे नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुनिश्चित किया गया।

मुख्य बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में खात तौर पर मुख्य प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का फ्लैग मार्च के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया, और मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सतर्क रहने और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

आपसी भाईचारे, पारस्परिक सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाए त्योहार
इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे, पारस्परिक सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और त्योहारों के दौरान पुलिस की सक्रिय उपस्थिति पूरे क्षेत्र में निरंतर बनी रहेगी।

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
आमजन को अफवाहों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा ड्रोन और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से पूरे जिले में कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी असामाजिक या कानून-विरोधी गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान फ्लैग मार्च, पैदल गश्त एवं सतत निगरानी जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़े: मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस बंद, भारत से लंदन और न्यूयॉर्क के लिए नॉन-स्टॉप फ़्लाइट के दाम आसमान छू रहे हैं
सारांस
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे त्योहारों को प्रेम, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएँ तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित हो। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, विश्वास और सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है।








