नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद कुमार हुए सेवानिवृत्त, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दी सम्मानपूर्ण विदाई!

Noida News : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में आज सहायक पुलिस आयुक्त यानी की एसीपी अरविंद कुमार के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर रिटायर होने पर उन्हें आज सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, गौतम बुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस विभाग में दिए गए अरविंद कुमार के योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की।

लंबे सेवाकाल की सराहना, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

विदाई समारोह में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अरविंद कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके कार्यों और अनुभव ने संगठन को मजबूती प्रदान की। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि और सफल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। समारोह के दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने भावभीनी विदाई देकर जताया सम्मान

विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी नोएडा साद मिया खान, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शैव्या गोयल समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अरविंद कुमार को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उनके सेवाकाल से जुड़े अनुभवों को भी साझा किया गया और पुलिस विभाग में उनके योगदान को याद किया गया।

Gaurav Saksena

गौरव सक्सेना बीडीएफ न्यूज में सिनीयर डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। और पिछले 10 साल से पत्रकारिता कर रहें है, साल 2016 में इन्होंने हिंदुस्थान समाचार से बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर अपने कैरियर की शुरुवात की और फिर कई न्यूज पेपर में लिखते रहे, नैड्रिक न्यूज में इनकी एक स्टोरी बहुत चर्चा में रही जिसमें रिक्शे पर जिंदगी पर आधारित सोशल खबर लिखी थी, इंटरनेशनल और राजनीति की खबरों में इनकी खास पकड़ है।

Related Posts

दिल्ली में MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनावों से पहले 16 IVP पार्षद BJP में शामिल होने जा रहे हैं

BJP दिल्ली की राजनीति में ‘ट्रिपल-इंजन’ सरकार की रणनीति अपना रही है। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए, BJP अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए काम…

DU में विदेशी भाषाओं में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करें… कई कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है

DU विदेशी भाषा कोर्स: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन की प्रक्रिया अभी ज़ोरों पर है; एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन और कोर्स कॉम्बिनेशन चुनने का काम 11 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *