India vs New Zealand T20 Final:भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

India vs New Zealand T20 Final: टीम इंडिया ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 96 रन से शानदार जीत हासिल करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम को 256 रन का स्कोर दिया। जवाब में न्यूजीलैंड सिर्फ 159 रन पर ढेर हो गई।

भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने अभी तक यह खिताब नहीं जीता है।

भारत ने तीसरी बार खिताब जीता, इस खिताब को डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी।

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी। यह लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई। यह पहली बार था जब किसी होस्ट टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीता हो। इस बीच, न्यूज़ीलैंड एक बार फिर टाइटल जीतने से चूक गया।

इंडिया (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

  • Tripti Panday

    तृप्ती पान्डेय बीडीएफ न्यूज में सिनीयर डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। और पिछले 5 साल से पत्रकारिता कर रहीं है, इन्होंने इससे पहले कई न्यूज पेपर जैसे अमर उजाला, दैनिक जागरण,लोकल वोकल, जैसी प्रमुख न्यूज वेबसाइट्स और ऐप्स में काम किया है। राजनीति की खबरों में इनकी खास पकड़ है।

    Related Posts

    भारत में नया फोल्डेबल iPhone Duo इतना महंगा क्यों है? इसमें कितना टैक्स शामिल है?

    Apple ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। यह कीमत 256GB वाले मॉडल के लिए है। वहीं, 2TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड…

    UPSC ने 213 पदों पर भर्ती की घोषणा की; 2 अक्टूबर तक करें आवेदन

    UPSC ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का मौका दिया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *