कनाडा: टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

शनिवार शाम टोरंटो में एक लोकप्रिय स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं। मिडटाउन टोरंटो में हर साल होने वाले लैटिन सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ फेस्टिवल में हुई इस गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टोरंटो पुलिस सर्विस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात 8:00 बजे के बाद सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंग्टन एवेन्यू के पास हुई। गोलीबारी शुरू होते ही अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस की बड़ी टीम और इमरजेंसी सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस को घटनास्थल पर पांच पीड़ित मिले; दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इलाके में ‘एक्टिव शूटर’ का अलर्ट

शुरुआती जांच के बाद, टोरंटो पुलिस ने इस स्थिति को ‘एक्टिव शूटर’ की घटना माना है और इसे बेहद गंभीर बताया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावर का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा के मद्देनजर, पुलिस ने लोगों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए उस इलाके से दूर रहने को कहा है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन हमले का मकसद अभी साफ नहीं है; अधिकारियों ने अभी तक हमले के कारण या हमलावर के मकसद के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और न ही अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है और घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Tripti Panday

तृप्ती पान्डेय बीडीएफ न्यूज में सिनीयर डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। और पिछले 5 साल से पत्रकारिता कर रहीं है, इन्होंने इससे पहले कई न्यूज पेपर जैसे अमर उजाला, दैनिक जागरण,लोकल वोकल, जैसी प्रमुख न्यूज वेबसाइट्स और ऐप्स में काम किया है। राजनीति की खबरों में इनकी खास पकड़ है।

Related Posts

अक्टूबर में ग्रहों का गोचर: अक्टूबर में ‘राजयोग’ और बृहस्पति का गोचर; चार राशियों की किस्मत बदलने वाली है

अक्टूबर में ग्रहों का गोचर: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल के लिहाज से अक्टूबर 2026 बहुत महत्वपूर्ण और घटनाओं से भरा महीना होगा। कई बड़े ग्रह तेज़ी से…

वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद चुनाव आयोग 20 राज्यों में नया अभियान शुरू करेगा; विवाद के बीच बड़ा फ़ैसला

‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने एक नया फ़ैसला लिया है। इस निर्देश के तहत, 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *