पंजाब में गैंगस्टर गोल्डी का कहर प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर बरसाई गोलियां!

दरसल पंजाब के राजपुरा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया जब यहां के अंडर ब्रिज रोड पर स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई, दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने विल्डर के ऑफिस में घुसकर एक के बाद एक ताबड़तोड़ 8 राउंड फायरिंग कि. वहा पर मौजूद कोई कुछ समझ पाता इससे ही पहले बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. दरसल बदमाशों ने जिस दुकान पर गोलीबारी की है उसके मालिक का नाम है रमेश पाहुजा है. वह राजपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं. गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नकाबपोश हमलावर सुबह से ही इलाके में रेकी कर रहे थे. वे सही मौके की तलाश में थे. वारदात के वक्त एक युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट करके बाहर ही खड़ा रहा, जबकि उसका दूसरा साथी हाथ में पिस्तौल लहराते हुए दफ्तर के अंदर दाखिल हुआ, जैसे ही बदमाश अंदर आए तो सबसे पहले शटरों ने पूछा कि इस दुकान का मालिक रमेश पाहुजा कहां है, गनिमत रही की उस वक्त रमेश अपने ऑफिस में नहीं थे. पाहुजा को न पाकर बौखलाए शूटर ने दफ्तर के अंदर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर फरार हो गया।

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर गोल्डी और राणा ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी,
इस सनसनीखेज वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होती है जिसने पुलिस और प्रशासन के होश उड़ा दिए. इस पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और राणा ढिल्लों नाम के बदमाशों ने ली, सोशल मीडिया पर डाली गई उस पोस्ट में गैंगस्टरों ने दावा किया कि रमेश पाहुजा राजपुरा की स्थानीय विधायिका के बेहद करीबी हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया. इतना ही नहीं, पोस्ट में सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) की स्थानीय विधायिका और पंजाब की कोषाध्यक्ष नीना मित्तल, उनके पति अजय मित्तल और बेटे लविश मित्तल का नाम लेकर धमकी दी गई है।

सरेआम हुई इस फायरिंग और हाई-प्रोफाइल धमकी के बाद फिलहाल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही सीआईए पटियाला, सीआईए राजपुरा और एसएचओ सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया है. हमलावरों को पहचानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्ता में होंगे।

Gaurav Saksena

गौरव सक्सेना बीडीएफ न्यूज में सिनीयर डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। और पिछले 10 साल से पत्रकारिता कर रहें है, साल 2016 में इन्होंने हिंदुस्थान समाचार से बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर अपने कैरियर की शुरुवात की और फिर कई न्यूज पेपर में लिखते रहे, नैड्रिक न्यूज में इनकी एक स्टोरी बहुत चर्चा में रही जिसमें रिक्शे पर जिंदगी पर आधारित सोशल खबर लिखी थी, इंटरनेशनल और राजनीति की खबरों में इनकी खास पकड़ है।

Related Posts

Viral: बेटी बनाती थी शारीरिक संबंध और पिता करता था ब्लैकमेल… बस्ती का सनसनीखेज हनी-ट्रैप केस

Viral: पहले मुलाकात, फिर दोस्ती और उसके बाद करीबी रिश्ते—पुलिस का दावा है कि बस्ती का एक हनी-ट्रैप गैंग लोगों को फंसाने के लिए इसी तरीके का इस्तेमाल करता था।…

चंबल के खतरनाक डकैत जगन गुर्जर की कहानी जिसके डर से गांव में नहीं आई 10 साल तक कोई बारात!

राजस्थान के अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में आज से 3 दिन पहले राजस्थान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की गला घोटकर हत्या कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *