महिला T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार जीता T20 वर्ल्ड कप; फ़ाइनल में इंग्लैंड को हराया

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की। ​​ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने 17.1 ओवर में हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला T20 वर्ल्ड कप जीता है। टीम 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 और 2026 के संस्करणों में चैंपियन बनी। इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज (2016) और न्यूजीलैंड (2024) ने एक-एक बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। खास बात यह है कि सोफी मोलिनक्स की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी, जो उनके दबदबे को साबित करता है।

 

रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में जॉर्जिया वोल का विकेट गिर गया। इसके बाद, फोबे लिचफील्ड और विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी ने 100 रनों की साझेदारी करके इंग्लिश टीम पर दबाव बना दिया। लिचफील्ड ने 35 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जबकि बेथ मूनी ने 49 गेंदों में 64 रनों का योगदान दिया, जिसमें 10 चौके शामिल थे।

मूनी के आउट होने के बाद, एलिस पेरी (13 नाबाद) और एशले गार्डनर (3 नाबाद) ने टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड के लिए शार्लेट डीन, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल ने एक-एक विकेट लिया। इंग्लैंड बड़ा स्कोर नहीं बना पाया

टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए, इंग्लैंड ने अपने तय 20 ओवरों में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल थे। वहीं, फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था।

फ्रेया केम्प और नैट साइवर-ब्रंट ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 80 रन की साझेदारी की। एमी जोन्स (6 रन), डैनी वायट-हॉज (8 रन) और हीथर नाइट (2 रन) बैटिंग से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट लिया।

इंग्लैंड प्लेइंग XI: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, लिंसी स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ और लुसी हैमिल्टन।

Tripti Panday

तृप्ती पान्डेय बीडीएफ न्यूज में सिनीयर डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। और पिछले 5 साल से पत्रकारिता कर रहीं है, इन्होंने इससे पहले कई न्यूज पेपर जैसे अमर उजाला, दैनिक जागरण,लोकल वोकल, जैसी प्रमुख न्यूज वेबसाइट्स और ऐप्स में काम किया है। राजनीति की खबरों में इनकी खास पकड़ है।

Related Posts

Viral Video: सिनेमा हॉल में ऐसा क्या हुआ जिससे यह कोरियाई महिला घबरा गई?

Viral Video: हाल ही में, चेन्नई में अपने परिवार के साथ रह रही एक दक्षिण कोरियाई महिला को सिनेमा हॉल में ‘कल्चर शॉक’ (संस्कृति का अलग अनुभव) मिला—कुछ ऐसा जिसकी…

प्लेटफ़ॉर्म टिकट या मेट्रो से भी कम किराया, ज़ीरो पॉल्यूशन… जानिए हाइड्रोजन ट्रेन की खासियतें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को हरियाणा के जींद स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *