17 फरवरी 2026 की बड़ी खबरें क्या क्या रहने वाली है

17 फरवरी की बड़ी खबरें:

बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ। भारत-पाकिस्तान समेत 13 देशों को न्योता। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

 

2:

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17-19 फरवरी 2026 तक भारत के औपचारिक दौरे पर रहेंगे। वे भारत में हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे और मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ एक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा होगा। 17 फरवरी शाम को लगभग 3 बजकर 15 मिनट पर दोनों नेता मुंबई (Mumbai) के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठकों में होंगे शामिल!

 

3:

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 17 फरवरी 2026 को गुजरात के दौरे पर…

कार्यक्रम -1

अमित शाह ( Amit Shah) इस दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के साथ करेंगे मंथन

समय : सुबह 11:00 बजे

स्थान: महात्मा मंदिर, गांधीनगर

कार्यक्रम-2

महाराष्ट्र समाज गांधीनगर द्वारा निर्मित छत्रपति शिवाजी महाराज जी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण

समय : शाम 5:30 बजे

स्थान: महाराष्ट्र समाज भवन, सेक्टर-21, गांधीनगर

 

4:

बंगलुरू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 फरवरी को फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वाउटरिन के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी, जिसमें औद्योगिक सहयोग के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

5:

केंद्रीय चुनाव आयोग का 17 और 18 फरवरी के असम दौरा। मुख्य चुनाव आयुक्त का पूरी टीम सहित दौरा। इस दौरान आयोग की टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी. इस बैठक में सभी चुनावी तैयारियां और स्वतंत्र एंव निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उपाय और राजनीतिक दलों के सहयोग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगी।

 

6:

दिल्ली में चल रहे AI सम्मेलन का कल दूसरा दिन। विभिन्न मुद्दों और चर्चा। 16 से 20 फरवरी तक चलेगा सम्मेलन।

 

7:

अनिल और टीना अंबानी 17-18 फरवरी को पेश हों ईडी ने दोनों को भेजा नया समन…प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग व बैंक धोखाधड़ी मामले में पूछताछ हेतु समन जारी किया उन्हें 17 और 18 फरवरी 2026 को ईडी के सामने पेश होना है।

Also Read: 16 फरवरी 2026 की बड़ी खबरें क्या क्या रहने वाली है

8:

उन्नाव रेप केस:

कुलदीप सेंगर की अपील पर कल होगी सुनवाई। दिल्ली हाई कोर्ट 17 फरवरी को कुलदीप सिंह सेंगर की अपील पर सुनवाई करेगा। मामला उन्नाव पीड़िता के पिता की हिरासत मौत से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में निर्णय कहा।

 

9:

कल से CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम शुरू, पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य।

Gaurav Saksena

गौरव सक्सेना बीडीएफ न्यूज में सिनीयर डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। और पिछले 10 साल से पत्रकारिता कर रहें है, साल 2016 में इन्होंने हिंदुस्थान समाचार से बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर अपने कैरियर की शुरुवात की और फिर कई न्यूज पेपर में लिखते रहे, नैड्रिक न्यूज में इनकी एक स्टोरी बहुत चर्चा में रही जिसमें रिक्शे पर जिंदगी पर आधारित सोशल खबर लिखी थी, इंटरनेशनल और राजनीति की खबरों में इनकी खास पकड़ है।

Related Posts

Facebook Down: Meta के सर्वर डाउन; Facebook और Instagram की सर्विस दुनिया भर में ठप

Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram के सर्वर अचानक क्रैश हो गए हैं, जिससे यूज़र्स को वेबसाइट और ऐप दोनों के ज़रिए अपने अकाउंट एक्सेस करने में दिक्कत…

ममता की ‘एपांग ओपांग झापांग’ के लिए मुश्किलें! सुवेंदु के मंत्री ने इसे हटाने का प्लान बताया

पश्चिम बंगाल में लाइब्रेरी में रखी जाने वाली किताबों को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। इस बहस के केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की किताब ‘एपांग ओपांग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *