सास की खूबसूरती पर ऐसा फिदा हुआ दामाद कि कोर्ट में ही कर ली शादी| वीडियो वायरल

सास-दामाद की कहानी: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक सास ने अपने दामाद को अपना जीवनसाथी चुना। यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुई। अब यह सोशल प्लेटफॉर्म पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है। दामाद अपनी सास के साथ घर से निकल गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद जोड़े का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है; इसमें वे लोगों से अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए दिख रहे हैं।

सास और दामाद के बीच लंबे समय से चल रहा था अफेयर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दामाद और सास के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। पारिवारिक और सामाजिक बंधनों की परवाह किए बिना, उन्होंने साथ रहने का फैसला किया और कानूनी रूप से शादी कर ली। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे अपना जीवन एक साथ बिताना चाहते हैं। वहीं, लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मामले पर अपनी राय दे रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namaste Bharat (@digi__bharat_)

अलीगढ़ में भी सास दामाद के साथ भाग गई थी

गौरतलब है कि इससे पहले अलीगढ़ जिले से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जहां एक महिला ने अपनी बेटी के मंगेतर से शादी कर ली थी। बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे और सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, तभी बेटी की मां होने वाले दामाद के साथ भाग गई। वह कई दिनों तक लापता रही और फिर यह जोड़ा सीधे थाने पहुंचा। इसके बाद सास दामाद के साथ रहने लगी। हालांकि, करीब एक साल बाद उनके बीच विवाद हो गया और मामला आखिरकार थाने पहुंच गया।

कहा जा रहा है कि एक आदमी अपनी ही सास की खूबसूरती पर फिदा हो गया। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और आखिरकार उन्होंने कोर्ट में शादी कर ली। उनकी शादी का एक वीडियो भी सामने आया है।

Tripti Panday

तृप्ती पान्डेय बीडीएफ न्यूज में सिनीयर डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। और पिछले 5 साल से पत्रकारिता कर रहीं है, इन्होंने इससे पहले कई न्यूज पेपर जैसे अमर उजाला, दैनिक जागरण,लोकल वोकल, जैसी प्रमुख न्यूज वेबसाइट्स और ऐप्स में काम किया है। राजनीति की खबरों में इनकी खास पकड़ है।

Related Posts

भारत में नया फोल्डेबल iPhone Duo इतना महंगा क्यों है? इसमें कितना टैक्स शामिल है?

Apple ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। यह कीमत 256GB वाले मॉडल के लिए है। वहीं, 2TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड…

UPSC ने 213 पदों पर भर्ती की घोषणा की; 2 अक्टूबर तक करें आवेदन

UPSC ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का मौका दिया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *