16 फरवरी 2026 की बड़ी खबरें क्या क्या रहने वाली है

1. 16 फरवरी से दिल्ली के भारत मंडपम में ग्लोबल AI समिट की शुरुवात पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन 20 देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री शामिल होंगे,कई देशों के नेता, नीति विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि एआई नवाचार, गवर्नेंस और सतत विकास पर चर्चा करेंगे और सहयोग बढ़ाएंगे।

2. दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस समारोह 16 फ़रवरी 2026 को सुबह 09:00 बजे किंग्सवे कैंप, दिल्ली में आयोजित होगा,जिसमें मुख्य अतिथि अमित शाह शामिल होंगे..कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और आमंत्रित मेहमान उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़े: सोने-चांदी की कीमतें ऊंचाई से गिरीं: चांदी की कीमतें ₹1.75 लाख गिरी, सोना ₹37,000 गिरा

3. 16-20 फरवरी तक सुप्रीम कोर्ट में हाइब्रिड मोड से सुनवाई, उच्चतम न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अनुरोध पर 16–20 फरवरी 2026 के दौरान भारत मंडपम नई दिल्ली में एआई इंपैक्ट समिट से संभावित जाम देखते हुए अधिवक्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की अनुमति दी और न्यायालय परिसर के आसपास आवागमन कठिन होने पर दूरस्थ उपस्थिति मान्य रहेगी।

4. गुजरात को मिली छठी वंदे भारत, 16 फरवरी से अहमदाबाद और उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होगी, जिससे यात्रियों को तेज आवागमन, बेहतर सुविधा, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, पश्चिम रेलवे ने संचालन की पुष्टि की साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

5. सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला परियोजना की पुनर्विचार याचिकाओं पर 16 फरवरी को सुनवाई करेगा….सुप्रीम कोर्ट 16 फरवरी को केरल के सबरीमाला मंदिर में मासिक धर्म की उम्र वाली महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने वाले सितंबर 2018 के फैसले से संबंधित कई समीक्षा और रिट याचिकाओं पर सुनवाई करने वाला है।

6. 13:- 16 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ याचिकाओं पर करेगा सुनवाई….सुप्रीम कोर्ट 16 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई मांगने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा…चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची करेंगे, वीडियो विवाद के बाद मामला उठा।

7. आसाराम केस की अब हर रोज होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश बाद 16 फरवरी 2026 से रोजाना सुनवाई होगी और किसी भी प्रकार का स्थगन अब नहीं दिया जाएगा ताकि प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

8. चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की जमानत को लेकर 16 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई,.राजपाल यादव चेक बाउंस के केस में तिहाड़ जेल में हैं, कोर्ट के आदेश पर 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था।

9. 16-17 फरवरी को दिल्ली में नितिन गडकरी की अहम बैठक बिहार की लंबित सड़क परियोजनाओं पर समीक्षा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार सरकार से अधूरी राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं की सूची मांगी।

10. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 16 से 28 फरवरी तक भारत और नेपाल मैत्री महोत्सव आयोजित करेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक साझेदारी मजबूत होगी…महोत्सव कुशीनगर से शुरू होकर प्रदेश के 8 जिलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्यटन गतिविधियों और लोक कलाओं के जरिए लोगों को जोड़ेगा।

11. मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरु, बजट से पहले उमंग सिंघार ने 16 फरवरी को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक. बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा,वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को बजट पेश करेंगे।

12. मध्य प्रदेश विधानसभा के नवम सत्र की कल से शुरुवात इस दौरान राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विधानसभा परिसर के आसपास 16 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक धारा 163 लागू रहेगी, 5 या अधिक लोगों के सार्वजनिक जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा।

13. रिलायन्स इंडस्ट्रीज की ओर से कोर्ट में जवाब दाखिल 16 फरवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई….बाराबंकी में फैक्ट्री कचरा सड़क पर डालने के आरोपों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई तेज हुई है, रिलायन्स इंडस्ट्रीज पर पर्यावरण नुकसान के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी गई।

Tripti Panday

तृप्ती पान्डेय बीडीएफ न्यूज में सिनीयर डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। और पिछले 5 साल से पत्रकारिता कर रहीं है, इन्होंने इससे पहले कई न्यूज पेपर जैसे अमर उजाला, दैनिक जागरण,लोकल वोकल, जैसी प्रमुख न्यूज वेबसाइट्स और ऐप्स में काम किया है। राजनीति की खबरों में इनकी खास पकड़ है।

Related Posts

Chandra Grahan 2026 in India: साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है; दुनिया भर से दुर्लभ तस्वीरें सामने आई हैं

Chandra Grahan 2026 in India : साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखा। दिल्ली-NCR समेत देश भर में कई जगहों पर चंद्र…

Chandra Grahan 2026 In India LIVE: भारत के इस शहर में सबसे पहले ब्लड मून के साथ चंद्र ग्रहण दिखेगा

Chandra Grahan 2026 In India LIVE: साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है। इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से, यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 PM से शाम 6:46…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *